जापान ने कंबोडिया को दिए ₹48 करोड़ के 10,000 बैलट बॉक्स

जापान ने कंबोडिया को इस महीने होने वाले सीनेट और जुलाई में प्रस्तावित आम चुनावों के लिए करीब ₹48 करोड़ कीमत वाले 10,000 से अधिक बैलट बॉक्स दिए हैं। कंबोडिया में सरकार की सिफारिश के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्य विपक्षी पार्टी सीएनआरपी को विघटित किए जाने के बाद यूरोपीय संघ और अमेरिका ने चुनावी मदद से इनकार किया था।

Load More