टेस्ट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बने मिस्बाह
पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकलम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 31 टेस्ट में कप्तान रहते हुए 59 छक्के लगाए थे। वहीं, मिस्बाह अब तक 48 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 61 छक्के लगा चुके हैं।