प्रियंका चोपड़ा का मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया मोम से बना पुतला
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को न्यूयॉर्क (अमेरिका) स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में लगे अपने मोम के पुतले का अनावरण किया और बताया कि चार अन्य जगहों पर भी उनके पुतले लगाए जाएंगे। इसके बाद प्रियंका के पति निक जोनस ने भी करीब 10 साल पहले मैडम तुसाद में लगाए गए अपने मोम के पुतले के साथ तस्वीर पोस्ट की।