भारतीयों के लिए टेबल नहीं: 'काबिल' निर्देशक का केरल के होटल पर नस्लभेद का आरोप

ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के निर्देशक संजय गुप्ता ने कोच्चि (केरल) के होटल SeaGull पर नस्लभेद का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया, "पहली बार...नस्लभेद से सामना हुआ। यहां डेक वाली जगह केवल गोरों के लिए है।" उन्होंने लिखा, "उनके पास खाली टेबल हैं लेकिन वे उन्हें भारतीयों को नहीं देंगे, क्योंकि उनका दावा है कि वे रिज़र्व हैं।"

Load More