1917 में चंपारण में शुरू हुआ था अंग्रेज़ों के खिलाफ पहला सत्याग्रह
बिहार के चंपारण में अप्रैल 1917 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेज़ों के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था जिसे 'चंपारण सत्याग्रह' के नाम से जाना जाता है। चंपारण में कई किसानों को अपनी ज़मीन पर नील की खेती करने के लिए मजबूर किया जा रहा था जिसके चलते महात्मा गांधी ने सत्याग्रह शुरू किया था।