1919 की संधि की याद में अफगानिस्तान ने मनाया 99वां स्वतंत्रता दिवस
अफगानिस्तान ने रविवार को अपना 99वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रपति अशरफ गनी ने रक्षा मंत्रालय परिसर में आयोजित एक सरकारी समारोह में 'स्वतंत्रता मीनार' पर पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि अफगानिस्तान कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा नहीं रहा, लेकिन 1919 में एंग्लो-अफगान संधि के बाद ही उसे ब्रिटिश सैन्य हस्तक्षेपों से पूरी तरह आज़ादी मिली थी।