49 दिनों से समुद्र में फंसे इंडोनेशियाई किशोर को बचाया गया
समुद्र में फंसे इंडोनेशिया के आल्दी नोवेल आदिलांग (19) नामक मछुआरे को 49 दिनों बाद प्रशांत महासागर से बचाया गया है। आल्दी मछली पकड़ने वाली एक नाव पर सवार था जो मध्य जुलाई में तेज़ हवाओं के चलते समुद्र में बह गई थी। जापान में इंडोनेशिया के वाणिज्य दूतावास ने बताया कि उसकी तलाश में 10 जहाज़ भेजे गए थे।