अनुराग की मूवी पर शाहरुख बोले, मुक्काबाज़ + बाज़ीगर = मुक्काबाज़ीगर
अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपनी फिल्म 'बाज़ीगर' (1993) के एक सीन का वीडियो आगामी फिल्म 'मुक्काबाज़' के गाने 'पैंतरा' की मिक्सिंग के साथ शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "मुक्काबाज़ + बाज़ीगर = मुक्काबाज़ीगर...मुक्काबाज़ी के लिए टीम को शुभकामनाएं।" अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित और विनीत कुमार सिंह अभिनीत 'मुक्काबाज़' 12 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।