अरुणिमा सिन्हा ने माउंट अकोनकागुआ पर लहराया तिरंगा
एवरेस्ट पर कृत्रिम पैर के सहारे चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अरुणिमा सिन्हा ने एशिया के बाहर अर्जेटीना में मौजूद सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोनकागुआ (6,962 मी.) पर तिरंगा लहराने में सफलता पाई है। अबतक विश्व की 5 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर चढ़ाई कर चुकी अरुणिमा कृत्रिम पैर के साथ ऐसा करने वाली विश्व की पहली महिला हैं।