आंध्र को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर एनडीए से अलग हुई टीडीपी
आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने सर्वसम्मति से एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल टीडीपी सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, टीडीपी शुक्रवार को संसद में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाएगी।