आज के दिन आज़ाद भारत के पहले रक्षा मंत्री बलदेव सिंह का हुआ था जन्म
आज़ाद भारत के पहले रक्षा मंत्री और संविधान सभा के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक सरदार बलदेव सिंह का जन्म 11 जुलाई 1902 को रूपनगर (पंजाब) में हुआ था। भारत की आज़ादी से पहले बलदेव जून 1942 से सितंबर 1946 तक संयुक्त पंजाब सरकार में विकास मंत्री भी रहे थे जिन्होंने भारत के विभाजन के समय महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।