आज के दिन चांद पर पानी की खोज के लिए भेजा गया था एलआरओ अंतरिक्षयान

18 जून, 2009 को नासा ने चंद्रमा के अध्ययन के लिए लूनर रेकॉनिसंस ऑर्बिटर (एलआरओ) अंतरिक्षयान भेजा था जिसका मूल उद्देश्य चंद्रमा के ध्रुवों पर आइस वॉटर (जमा हुआ पानी), प्राकृतिक संसाधनों और सुरक्षित लैंडिंग साइट्स की खोज करना था। यह यान अब भी चंद्रमा की परिक्रमा कर रहा है जिसने 2011 में उसका टोपोग्राफिक (स्थलाकृतिक) मानचित्र जारी किया था।

Load More