आज के दिन हुआ था ब्रिटिश संसद में चुने जाने वाले पहले भारतीय का जन्म
ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में चुने जाने वाले पहले भारतीय दादाभाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को मुंबई में हुआ था। 1886 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने नौरोजी को 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है। कांग्रेस के संस्थापकों में से एक नौरोजी ने लड़कियों की शिक्षा के लिए भी काफी काम किया था।