आज ही के दिन दुनिया में पहली बार महिलाओं को मिला था वोटिंग अधिकार

19 सितंबर, 1893 को न्यूज़ीलैंड महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बना था। 1891, 1892 और 1893 में वोटिंग के लिए केट शेफर्ड नामक महिला के नेतृत्व में किए गए आंदोलनों के बाद महिलाओं को यह अधिकार मिला था। वहीं, अमेरिका में महिलाओं को मतदान अधिकार 1920 और ग्रेट ब्रिटेन में 1928 में मिला था।

Load More