आज ही के दिन भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की हुई थी स्थापना
1 सितंबर 1956 को एलआईसी अधिनियम-1956 के तहत ₹5 करोड़ की पूंजी निवेश के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई थी। सरकार ने इसके लिए 245 भारतीय-विदेशी बीमा कंपनियों और प्रोविडेंट सोसायटीज़ का अधिग्रहण कर उनका राष्ट्रीयकरण कर दिया था। पूरी तरह से सरकार के स्वामित्व वाली एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है।