कामयाब पुरुष के पीछे नहीं, उसके बराबर खड़ी होती है महिला: मुंबई पुलिस का मीम

मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बारवे ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक मीम शेयर किया है, जिस पर लिखा है, "हर कामयाब पुरुष के पीछे नहीं, उसके बराबर खड़ी होती है महिला।" गौरतलब है, मीम में बिहाइंड (पीछे) शब्द को काट दिया गया है। संजय ने लिखा, "हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मुबारक हो।"

Load More