छक्का लगाकर टेस्ट का तिहरा शतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं सहवाग
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में छक्के से तिहरा शतक पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज़ हैं। सहवाग ने यह उपलब्धि मार्च 2004 में मुल्तान टेस्ट में मेज़बान पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की थी। 20 अक्टूबर, 1978 को दिल्ली में जन्मे सहवाग टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज़ भी हैं।