जनधन खातों में जमा हैं ₹64,252 करोड़, यूपी सबसे आगे

सरकार ने संसद में दी जानकारी में बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत देशभर में खोले गए 25.58 करोड़ खातों में 16 नवंबर, 2016 तक ₹64,252.15 करोड़ जमा हुए हैं। वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3.79 करोड़ जनधन खाते हैं जिनमें ₹10,670.62 करोड़ जमा हैं जो अन्य राज्यों के मुकाबले सर्वाधिक है।

Load More