जांचा, परखा खानदान है: राहुल के पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर सिद्धू
पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर सोमवार को कहा, "जांचा, परखा खानदान है।" उन्होंने कहा, "नेहरू ने देश को आज़ादी दी, राजीव ने अपनी जान देश पर न्योछावर की... सोनिया ने खुद को पीछे रखकर मनमोहन सिंह को सत्ता दी और अब राहुल हिंदुस्तान को विश्वसनीयता देंगे, किरदार देंगे, भरोसा देंगे।"