जीएसटी से छूट की सीमा के लिए दोहरा ढांचा, ₹40 लाख तक के टर्नओवर पर मिलेगी छूट
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी काउंसिल की दिल्ली में गुरुवार को हुई 32वीं बैठक के बाद बताया कि जीएसटी से छूट के लिए दोहरा ढांचा बनाया गया है। जेटली ने बताया कि छूट की सीमा को बढ़ाकर ₹40 लाख कर दिया गया है जबकि कुछ छोटे राज्यों के लिए यह सीमा ₹20 लाख होगी।