जीवन सुगमता सूचकांक में पुणे पहले व देश की राजधानी दिल्ली 65वें स्थान पर
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बताया कि ईज़ ऑफ लिविंग इंडेक्स (जीवन सुगमता सूचकांक) में महाराष्ट्र के पुणे, नवी मुंबई व ग्रेटर मुंबई क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली सूची में 65वें नंबर पर है। यह सूची प्रशासन, सामाजिक संस्थानों, आर्थिक एवं भौतिक आधारभूत संरचना के मापदंडों पर आधारित है।