झारखंड के शख्स ने 24 दिन में 600 किमी साइकल चलाकर पत्नी को ढूंढ़ा
झारखंड में मज़दूरी करने वाले मनोहर नायर (42) द्वारा 24 दिन में करीब 600 किलोमीटर साइकल चलाकर मानसिक रूप से अस्थिर अपनी पत्नी को खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) से ढूंढ़ने का मामला सामने आया है। मुसाबनी (झारखंड) पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को मनोहर को उनकी पत्नी मिल गईं और 11 फरवरी को दोनों घर लौट आए।