दिल्ली सरकार ने न्यूनतम वेतन में 37% वृद्धि को मंज़ूरी दी

दिल्ली सरकार ने राज्य के अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में करीब 37% वृद्धि के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। अब अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मज़दूरी ₹9,724 से बढ़कर ₹13,350, अर्ध-कुशल की ₹10,764 से बढ़कर ₹14,698 और कुशल श्रमिकों की ₹11,830 से बढ़कर ₹16,182 प्रतिमाह होगी। यह प्रस्ताव मंज़ूरी के लिए उप-राज्यपाल के पास जाएगा।

Load More