नाइजीरिया: 205 लोगों को बोको हराम से संबंध रखने का दोषी ठहराया गया

नाइजीरिया के न्याय विभाग के मुताबिक, एक व्यापक सुनवाई में 205 लोगों को आतंकी संगठन बोको हराम से संबंध रखने का दोषी ठहराया गया है। इन दोषियों को 3 से 60 साल तक जेल की सज़ा सुनाई गई है। बोको हराम 2009 से नाइजीरिया में सक्रिय है और देश के उत्तर-पूर्वी इलाके में इस्लामिक स्टेट स्थापित करना चाहता है।

Load More