निक और प्रियंका के 'रोके' पर आलिया, प्रीति समेत कई हस्तियों ने दी बधाई
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के 'रोके' के बाद प्रियंका द्वारा शेयर की गई दोनों की तस्वीर पर आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सोनम कपूर समेत कई हस्तियों ने उन्हें बधाई दी। प्रीति ज़िंटा ने ट्वीट किया, "प्रियंका और निक को नए सफर की बधाई।" प्रियंका की इस पोस्ट पर निक ने कमेंट किया, "बधाई...यह दुनिया का सबसे खुशकिस्मत व्यक्ति है।"