परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण

भारत ने मंगलवार को ओडिशा तट स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2,000 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता वाली यह मिसाइल करीब 1000 किलोग्राम पेलोड ले जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर लक्ष्य भेदने में सक्षम 20 मीटर लंबी इस मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्तान आ सकता है।

Load More