फेक न्यूज़ का प्रसार रोकने के लिए फेसबुक ने बताया है कि वह थर्ड पार्टीज़ द्वारा तथ्य जांचने के बाद किसी पोस्ट में मौजूद जानकारियों को 'गलत' बताने पर उस पोस्ट का आकार घटा देगी ताकि लोगों का ध्यान उस पर ना जाए। कंपनी इस लिंक के साथ 'रिलेटेड आर्टिकल' बॉक्स में सही जानकारी वाले लिंक भी दिखाएगी।