फ्लिपकार्ट को वित्त वर्ष 2017 में हुआ कुल ₹24,000 करोड़ का नुकसान
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट का कुल नुकसान वित्त वर्ष 2017 में ₹24,000 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि बीते वर्ष में उसका नुकसान करीब ₹14,000 करोड़ था। वहीं, वित्त वर्ष 2017 में फ्लिपकार्ट का राजस्व 29% बढ़कर ₹19,855 करोड़ रहा, जबकि बीते साल उसके राजस्व में 50% की बढ़ोतरी हुई थी। फ्लिपकार्ट ने अब तक करीब ₹40,000 करोड़ की फंडिंग जुटाई है।