बट्टे खाते में डालने का मतलब कर्ज़ माफी नहीं, वसूली की जाती है: जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकारी बैंकों द्वारा ₹3.16 लाख करोड़ के लोन बट्टे खाते में डालने की खबर पर कहा है कि कर्ज़ को बट्टे खाते में डालने का मतलब यह नहीं कि उसकी वसूली छोड़ दी गई है। बतौर जेटली, बैंकों द्वारा कर्ज़ को बट्टे खाते में डालने की कार्रवाई आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार की जाती है।