मेरा बेटा तैमूर आपके लिए खतरा है: मज़ाक में अक्षय से करीना
अभिनेत्री करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार से मज़ाक में कह रही हैं, "तैमूर (करीना का बेटा) आपके लिए खतरा है।" करीना ने कहा, "आपकी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद तैमूर आपसे आगे निकल जाएगा। अगर तैमूर के साथ फिल्म बनाई जाए तो उसका कलेक्शन अक्षय की फिल्म से ज़्यादा होगा।"