राजस्थान के डिस्ट्रीब्यूटरों ने किया 'पद्मावती' को दिखाने से इनकार
राजस्थान के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटरों ने 'पद्मावती' को दिखाने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक फिल्म को लेकर चल रहे विवाद का खात्मा नहीं हो जाता तब तक वे इसके वितरण अधिकार नहीं खरीदेंगे। राज्य के एक बडे़ फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने कहा, "हम भी ऐतिहासिक तथ्यों के साथ हुई छेड़छाड़ के खिलाफ हैं।"