रूस के गांव में 986 गुना अधिक रेडियोएक्टिविटी, परमाणु हादसे से इनकार

रूस ने सितंबर महीने में यूराल पर्वत के दक्षिण में एक गांव में रेडियोएक्टिव आइसोटोप रुथेनियम-106 की अत्यधिक मात्रा की पुष्टि की लेकिन किसी परमाणु हादसे से इनकार किया है। बतौर रूस, इस दौरान गांव में रेडियोएक्टिव प्रदूषण 986 गुना बढ़ गया। दरअसल, रुथेनियम वातावरण में प्राकृतिक रूप से नहीं मिलते और इनकी मौजूदगी परमाणु गतिविधियों का संकेत देती है।

Load More