रोहित बने वनडे में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को 64वां छक्का लगाकर भारतीय ओपनर रोहित शर्मा वनडे में एक विपक्षी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी (श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्के) के नाम था। वहीं, रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर सर्वाधिक 26 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए।

Load More