वरुण के साथ 'रणभूमि' बनाएंगे करण जौहर, शशांक खैतान करेंगे निर्देशन

फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'रणभूमि' बनाने की घोषणा की है, जिसका निर्देशन शशांक खैतान करेंगे। इससे पहले तीनों ने साथ मिलकर फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' बनाई थी। करण ने बताया कि यह फिल्म 2020 में दिवाली पर रिलीज़ होगी और बाकी स्टार कास्ट की घोषणा जल्द की जाएगी।

Load More