शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने 'जय जवान जय किसान' पर बनाई थी फिल्म
1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अभिनेता मनोज कुमार से 'जय जवान जय किसान' के नारे पर फिल्म बनाने को कहा था। इसके बाद मनोज कुमार ने फिल्म 'उपकार' (1967) का निर्देशन किया जिसमें उन्होंने किसान व जवान का किरदार निभाया था। इस फिल्म को 2 राष्ट्रीय पुरस्कार व कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे।