शीला की सलाह, रोज़ पार्टी मुख्यालय में 2-3 घंटे बैठें राहुल गांधी

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगर पार्टी को फिर से राजनीति की मुख्य धारा में लाना चाहते हैं तो उन्हें रोज़ पार्टी मुख्यालय में 2-3 घंटे बिताने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष बनी थीं, तब वह हर दिन कांग्रेस मुख्यालय में अपना वक्त देती थीं।

Load More