संकट के समय ही आदमी मंदिर जाता है: प्रियंका के मंदिर दर्शन पर रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा मंदिरों के दर्शन पर कहा है, "मंदिर में आदमी तभी जाता है जब अपने को संकट में समझता है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में तो संकट में है ही।" गौरतलब है कि प्रियंका गांधी की 3 दिवसीय उत्तर प्रदेश यात्रा बुधवार को वाराणसी में खत्म हुई है।

Load More