$1 बिलियन के सौदे में माइक्रोसॉफ्ट की कस्टमर बनेगी एमेज़ॉन: रिपोर्ट
'बिज़नेस इनसाइडर' की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट $1 बिलियन से अधिक के सौदे में एमेज़ॉन को अपने 365 क्लाउड प्रोडक्टिविटी टूल्स का एक प्रमुख ग्राहक बनाने को लेकर बातचीत कर रहा है। बकौल रिपोर्ट, एमेज़ॉन ने 10 लाख से अधिक माइक्रोसॉफ्ट 365 लाइसेंस सीट्स लेने के लिए 5-वर्षों में $1 बिलियन से अधिक का भुगतान करने का आश्वासन दिया है।