$1 मिलियन की मैकलारेन कार अमेरिका में आए तूफान के बाद गैराज से बहकर पानी में डूबी
अमेरिका के फ्लोरिडा से चक्रवात इयन के टकराने के बाद एक मैकलारेन कार एक गैराज से बह गई और पानी में डूब गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार मालिक ने $1 मिलियन से अधिक की बताई जा रही पीले रंग की इस कार को एक हफ्ते पहले ही खरीदा था। बुधवार को आए चक्रवात की रफ्तार 241 किलोमीटर प्रति घंटा थी।