$1.5 मिलियन का फ्लोटिंग हाउस प्रोटोटाइप पनामा में अनावरण के दौरान आंशिक रूप से झुका
पनामा में हाल ही में अनावरण के दौरान $1.5 मिलियन का एक फ्लोटिंग हाउस प्रोटोटाइप आंशिक रूप से झुक गया। ओशन बिल्डर्स द्वारा निर्मित इस लग्ज़री सी-पॉड में 300-वर्ग फीट से अधिक का लिविंग स्पेस है। वहीं, झुके हुए सीपॉड की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं और कंपनी ने कहा कि इस घटना में एक भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।