$1= ₹78.05, नए न्यूनतम स्तर के लिए भारत सरकार का शुक्रिया: सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया है, "$1= ₹78.05...नया रिकॉर्ड और नया न्यूनतम स्तर...भारत सरकार का शुक्रिया।" गौरतलब है कि भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर 78.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले भारतीय रुपया शुक्रवार को 77.93 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।