$2 अरब की धोखाधड़ी के दोषी तुर्किये की क्रिप्टो फर्म के सीईओ को हुई 11,196 साल की सज़ा
तुर्किये के क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लैटफॉर्म 'थोडेक्स' के सीईओ फारुक फतेह ओज़र को $2 अरब की धोखाधड़ी के आरोप में 11,196 साल जेल की सज़ा मिली है। अभियोजकों ने 29-वर्षीय ओज़र को मनी लॉन्डरिंग व धोखाधड़ी करने के लिए 40,562 साल जेल की सज़ा की मांग की थी। ओज़र के भाइयों को भी 11,196 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है।