$2 बिलियन जुटाने के लिए कुछ संपत्तियां बेचने पर विचार कर रहा है शपूरजी पलौंजी समूह: खबर
'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, शपूरजी पलौंजी समूह $2 बिलियन जुटाने के लिए मुंबई स्थित एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर में हिस्सेदारी समेत अपनी कुछ संपत्तियां बेचने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, समूह अपने कुछ पोर्ट्स बेचने पर विचार कर रहा है जिसमें गोपालपुर पोर्ट भी शामिल है। बकौल रिपोर्ट, समूह बढ़ती ब्याज दरों से निपटने के लिए नकदी जुटाना चाहता है।