$22 बिलियन के अपने मौजूदा मूल्यांकन पर $1 बिलियन जुटाएगा बायजू: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि एडटेक स्टार्टअप बायजू $22 बिलियन के अपने मौजूदा मूल्यांकन पर $1 बिलियन जुटाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस $1 बिलियन के फंडिंग राउंड में लगभग $700 मिलियन इक्विटी के ज़रिए जुटाए जाएंगे। बकौल रिपोर्ट, मिडल ईस्ट का एक सॉवरेन फंड इस फंडिंग राउंड की अगुआई करने को लेकर बातचीत कर रहा है।