$5 बिलियन के मुकदमा मामले में इनकॉग्निटो मोड में सर्च करने वालों का डेटा डिलीट करेगा गूगल
गूगल द्वारा लाखों लोगों का डेटा ट्रैक किए जाने को लेकर दर्ज $5 बिलियन के मुकदमे में गूगल समझौते को तैयार हो गया है और वह सर्च डेटा डिलीट करेगा। गूगल पर इनकॉग्निटो मोड में सर्च किया गया डेटा ट्रैक करने का आरोप है। समझौते के मुताबिक, गूगल बताएगा कि वह इनकॉग्निटो में किस तरह का डेटा इकट्ठा करता है।