$54 बिलियन के ऋण की घोषणा के बाद 35% चढ़े क्रेडिट सुइस के शेयर
स्विट्ज़रलैंड के दूसरे सबसे बड़े बैंक क्रेडिट सुइस द्वारा स्विस नैशनल बैंक से करीब $54 बिलियन तक ऋण लेने की घोषणा के बाद उसके शेयर लगभग 35% चढ़ गए। इससे पहले क्रेडिट सुइस के सबसे बड़े निवेशक सऊदी नैशनल बैंक द्वारा उसे और अधिक नकदी न देने के एलान के बाद उसके शेयर सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गए थे।