$63 मिलियन जुटाने के बाद यूनिकॉर्न बना सर्च स्टार्टअप परप्लेक्सिटी एआई
अमेरिका के सर्च स्टार्टअप परप्लेक्सिटी एआई $63 मिलियन की फंडिंग जुटाने के बाद यूनिकॉर्न बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने 3 महीने पहले $73.6 मिलियन जुटाए थे और तब से अब तक इस राउंड में उसका मूल्यांकन दोगुना हो चुका है। गौरतलब है कि आईआईटी मद्रास के छात्र रहे अरविंद श्रीनिवास इस स्टार्टअप के को-फाउंडर हैं।