$7 ट्रिलियन तक फंड जुटाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं ओपनएआई के सीईओ ऑल्टमैन: रिपोर्ट

'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' के अनुसार, चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन फंड जुटाने को लेकर यूएई सरकार व अन्य निवेशकों से बातचीत कर रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, यह फंड दुनिया की चिप-निर्माण क्षमता को बढ़ावा देने व अन्य चीज़ों के लिए जुटाया जाएगा। इसके लिए $5 ट्रिलियन से $7 ट्रिलियन तक जुटाने की ज़रूरत है।

Load More