ओलंपिक पदक जीतने वाली इकलौती भारतीय वेटलिफ्टर हैं कर्णम मल्लेश्वरी
आंध्र प्रदेश में 1 जून, 1975 को जन्मी कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय वेटलिफ्टर हैं। इसके अलावा मल्लेश्वरी देश की पहली महिला ओलंपिक पदक विजेता भी हैं। खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित मल्लेश्वरी ने 19 सितंबर, 2000 को सिडनी ओलंपिक्स में 69 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।