महाराष्ट्र के लातूर में होगा 120 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा है, "लातूर (महाराष्ट्र) के मराठवाड़ा रेलवे कोच फैक्ट्री में 120 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा और अगस्त तक इसका उत्पादन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।" उन्होंने कहा, "टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और केंद्र ने कोच फैक्ट्री स्थापित करने के लिए ₹600 करोड़ मंज़ूर किए हैं।"